बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग,पटना द्वारा आयोजित प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर एडीएम ने किया ब्रीफिंग…
• जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

दरभंगा जिलाधिकारी के निर्देश केआलोक में अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार द्वारा परिवहन विभाग, में “प्रवर्तन अवर निरीक्षक” के पद पर नियुक्ति हेतु अभ्यर्थियों की बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, पटना द्वारा आयोजित प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा
को लेकर सेक्टर पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक को ब्रीफिंग किया गया।
• उन्होंने बताया कि परीक्षा 7 सितंबर 2025 (रविवार) को जिला मुख्यालय स्थित पांच (05) परीक्षा केन्द्रों पर एक पाली में पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे मध्याह्न तक निर्धारित कार्यक्रमानुसार आयोजित होगी*।
परीक्षा केंद्र पर आयोग द्वारा निम्नांकित व्यवस्था की जायेगी जिनमें शामिल है-जैमर का अधिष्ठापन, सीसीटीवी सर्विलांस अधिष्ठापन,केन्द्राधीक्षक के नियंत्रण कक्ष में हॉट लाइन (VoIP) फोन,परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थी के प्रवेश के समय फोटोग्राफी कराना,अभ्यर्थी के बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट,परीक्षा के क्रम में अभ्यर्थी का फोटोग्राफी,परीक्षा के क्रम में अभ्यर्थी का विडियोग्राफी।
उन्होंने कहा कि केन्द्राधीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के निमित्त सम्पूर्ण व्यवस्था एक दिन पूर्व पूर्ण कर ली गयी है।
*परीक्षा का संचालन स्वच्छ,कदाचारमुक्त एवं कुशलतापूर्वक हो,के निमित्त केन्द्राधीक्षक यथासमय प्रशिक्षण बैठक आयोजित कर परीक्षा में प्रतिनियुक्त किये जानेवाले वीक्षकों एवं कर्मियों को आयोग द्वारा परीक्षा संचालनार्थ उपलब्ध कराये गए अनुदेश पुस्तिका में दिए गए सूचना/निदेशों से उन्हें अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।
*परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त वीक्षक एवं अन्य कर्मी पूर्वाह्न 07:00 बजे तक उपस्थित रहेंगे।*
जिनके अपने संबंधी उक्त परीक्षा में संबंधित परीक्षा केंद्र पर सम्मिलित हो रहे हैं तो उनसे केन्द्राधीक्षक/ सहायक केन्द्राधीक्षक/वीक्षक का कार्य नहीं लिया जाय, इस आशय का प्रमाण पत्र केन्द्राधीक्षक प्रपत्र संख्या – 01 में देंगे।
*उन्होंने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केन्द्राधीक्षक द्वारा निश्चित रूप से विडियोग्राफी कराना सुनिश्चित करेंगे।
*परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग समय 08:30 बजे पूर्वाह्न से 09:30 बजे पूर्वाह्न तक है।*पूर्वाह्न 09:30 के उपरांत किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।*
*परीक्षार्थी को वैध प्रवेश-पत्र तथा बिना फोटो पहचान-पत्र के बिना किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
*परीक्षार्थियों के प्रवेश के समय स्टेटिक दंडाधिकारी परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर उपस्थित रहेंगे तथा प्रवेश करने वाले सभी परीक्षार्थी का भौतिक रूप से जाँच सुनिश्चित करवाएँगे।*
प्रवेश द्वार पर फ्रिस्किंग के समय पुलिस बल की मौजूदगी अनिवार्य रूप से रहना आवश्यक है। पुरुष अभियर्थियों की फ्रिस्किंग पुरुष पुलिसकर्मी तथा महिला अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग महिला पुलिसकर्मी द्वारा कराने का निर्देश दिया।
सहायक केन्द्राधीक्षक अथवा इस हेतु नियुक्त वीक्षक लाउडस्पीकर के माध्यम से उद्दघोषणा करेंगे कि कोई भी परीक्षार्थी किसी भी लिखित सामग्री, प्रवेश पत्र पर कोई लेख, सदा कागज, केलकुलेटर, मोबाईल फोन, ब्लूटूथ उपकरण या कोई अन्य इलेक्ट्रोनिक उपकरण के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करें।
अन्यथा की स्थिति में उन्हें परीक्षा से वंचित करते हुए उनके कृत्य को कदाचार की श्रेणी में रखते हुए संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।
ऐसे परीक्षार्थी जो अपने प्रवेश पत्र में नाम/पिता/पति का नाम आदि में किसी प्रकार के त्रुटि का शिकायत करते हैं तो संबंधित परीक्षार्थी को सामान्य प्रकार से परीक्षा में सम्मिलित होने दिया जाय तथा उनसे इस संबंध में आवेदन-पत्र प्राप्त कर लिया जाय,जिसे परीक्षा के बाद केन्द्राधीक्षक के अग्रसारण प्रतिवेदन के साथ बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग कार्यालय को भेज दिया जाय।
परीक्षा की अवधि 02 घंटे की होगी,परीक्षा के लिए एक प्रश्न पत्र है जिसमे वस्तुनिष्ठ प्रकार के 100 प्रश्न है।
परीक्षा अवधि के अंतिम 30 मिनट में किसी भी परीक्षार्थी को टॉयलेट/शौचालय जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी।
परीक्षा प्रारम्भ होने के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा भवन में प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा तथा परीक्षा अवधि की समाप्ति के पूर्व किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा भवन छोड़ने की अनुमति नहीं दी जायेगी,चाहे उसने अपनी उत्तर पुस्तिका वीक्षक के पास जमा क्यों न कर दी हो।
*परीक्षार्थीयों का परीक्षा केंद्र / हॉल / कक्ष में मोबाईल फोन एवं किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रोनिक उपकरण के साथ प्रवेश वर्जित होगा,जिसको कदाचार की श्रेणी में रखा जायेगा।*
*परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पूर्व से परीक्षा समाप्ति तक केन्द्राधीक्षक एवं वीक्षक भी अपने पास मोबाईल फोन एवं इलेक्ट्रोनिक उपकरण नहीं रखेंगे।*
सभी केन्द्राधीक्षक बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा निर्गत अनुदेश पुस्तिका में दिए गए निदेश के अक्षरश: अनुपालन करते हुए परीक्षा का संचालन करना सुनिश्चित करेंगे।
ब्रीफिंग में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर, जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्णानंद सदा, वरीय उप समाहर्ता निशांत कुमार, पवन कुमार यादव,अमृता कुमारी आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal