Breaking News

दरभंगा • 13 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

दरभंगा • 13 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

 

• लोक अदालत के लिए सभी अधिकारी एक सप्ताह अपना भरपूर समय दें-जिला एवं सत्र न्यायाधीश

दरभंगा  राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितंबर के मद्देनजर विभिन्न सरकारी विभागों एवं बैंकों के अधिकारियों के साथ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री शिव गोपाल मिश्र ने समीक्षात्मक बैठक की।

उन्होंने अधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत के संदर्भ में कृत कार्यों का जानकारी लिया।

• जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत के लिए सभी अधिकारी एक सप्ताह अपना भरपूर समय दें।

 

पक्षकारों से संपर्क कर उन्हें समझौते के लिए प्रोत्साहित करें,अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन कराने का लक्ष्य रखें।

न्यायालय में लंबित मामलों के साथ साथ मुकदमा पूर्व मामलों का भी निपटारा करायें। उन्होंने राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान को भी सफल बनाने की अपील की।

 

• जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए चयनित न्यायालय में लंबित मामलों एवं मुकदमा पूर्व मामलों की अलग अलग सूची उपलब्ध करायें।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पिछले लोक अदालत से बेहतर परिणाम देने का प्रयास करें।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *