Breaking News

• आँगनवाड़ी केन्द्रो पर विशेष जागरूकता अभियान-सह-सखी वार्ता कार्यक्रम का किया गया आयोजन…     

 

• आँगनवाड़ी केन्द्रो पर विशेष जागरूकता अभियान-सह-सखी वार्ता कार्यक्रम का किया गया आयोजन…

 

महिला एवं बाल विकास निगम बिहार, पटना के निर्देशानुसार संकल्प : जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन, दरभंगा अन्तर्गत 02 सितम्बर से 12 सितम्बर तक 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत आज सदर प्रखण्ड के मोहल्ला के.एम टैंक वार्ड नम्बर -47 आँगननवाड़ी केन्द्र संख्या – 200 पर विशेष जागरूकता अभियान-सह-सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ (FLS) वीरेन्द्र कुमार द्वारा इस विशेष अभियान में उपस्थित सभी लोगों को *बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ  • बाल विवाह रोकथाम  के लिए PCPNDT Act, गर्भधारण पूर्व प्रसव पूर्व निदान तकनीक एवं POSH Act, PMMVY, MKUY, लैंगिक भेदभाव पर रोक, दहेज़ प्रथा रोकथाम, चाईल्ड हेल्पलाइन – 1098, साईबर क्राइम – 1930, एवं महिला हेल्पलाइन नम्बर -181, इमरजेंसी नम्बर – 112 साथ-साथ केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाए जा रहे विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम में उक्त आँगनवाड़ी केन्द्र के सेविका एवं सहायिका के साथ-साथ अन्य ने भाग लिया।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *