Breaking News

 दरभंगा  में लग रहा है। 22 सितंबर को जॉब कैम्प मेला   

दरभंगा  में लग रहा है। 22 सितंबर को जॉब कैम्प मेला

 

दरभंगा   श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार पटना के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 22 सितंबर 2025 (सोमवार) को संयुक्त श्रम भवन (रामनगर आई.टी.आई के निकट) लहेरियासराय, दरभंगा के कार्यालय परिसर में Bajaj Capital Ltd. द्वारा 11:00 बजे पूर्वाह्न से 3:00 बजे अपराहन् तक जॉब कैम्प का आयोजन होगा।

• जॉब कैम्प में CRO के 05 पद एवं Marketing Officer के 05पद के लिए कुल 10 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।

सीआरओ पद के लिए महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 से 30 वर्ष तथा योग्यता 12वीं उत्तीर्ण एवं कंप्यूटर का जानकारी आवश्यक है। साक्षात्कार के बाद चयनित अभ्यर्थी को वेतन 18000 रूपये (सीटीसी)+इंसेंटिव एवं कार्य दरभंगा जिला के मिर्जापुर में दिया जाएगा।

मार्केटिंग ऑफिसर पद के लिए उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है तथा योग्यता 10वीं पास होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थी को 17500 रूपये (सीटीसी)+इंसेंटिव एवं कार्य दरभंगा जिला के मिर्जापुर में दिया जाएगा।

डीपीआरओ दरभंगा ने बेरोजगारों से अपील किया कि इस जॉब कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठावे।

जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से अथवा इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते है। साथ ही साथ वांछित अभ्यर्थी इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अपना बायो डाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रंगीन फोटो-05, आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र की छाया प्रति साथ अवश्य लाएगें।

• जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *