Breaking News

मधुबनी • आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 को निष्पक्ष, भयमुक्त एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी,आनंद शर्मा की अध्यक्षता में फ्लाइंग स्क्वाड टीम एवं स्टैटिक सर्विलांस टीम का जिला स्तरीय प्रशिक्षण किया गया आयोजित । 

मधुबनी • आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 को निष्पक्ष, भयमुक्त एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी,आनंद शर्मा की अध्यक्षता में फ्लाइंग स्क्वाड टीम एवं स्टैटिक सर्विलांस टीम का जिला स्तरीय प्रशिक्षण किया गया आयोजित ।

• मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई, FST व SST टीमों को 50 मिनट में शिकायतों के निष्पादन का मिला प्रशिक्षण…

 

• c-Vigil, ESMS से लेकर Ele-Traces तक तकनीकी एप्स पर अधिकारियों को दी गई विस्तृत जानकारी, MCC उल्लंघन पर मौके पर पहुँचकर करनी होगी कार्रवाई

 

•  पोस्टर-बैनर, पैसे या शराब बाँटने जैसी गतिविधियों पर तुरंत रिपोर्टिंग और जब्ती अनिवार्य : जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए स्पष्ट निर्देश

 

मधुबनी  आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 को निष्पक्ष, भयमुक्त एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में FST (फ्लाइंग स्क्वाड टीम) एवं SST (स्टैटिक सर्विलांस टीम) का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

 

प्रशिक्षण का उद्देश्य

 

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि जिले की सभी टीम  निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन और आदर्श आचार संहिता (MCC) का अक्षरशः पालन करें।

 

प्रशिक्षण के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि—

 

• MCC लागू होते ही MCC उल्लंघन पाए जाने एवं c-VIGIL एप के माध्यम से प्राप्त शिकायत का निष्पादन अधिकतम 50 मिनट के भीतर करना अनिवार्य होगा।

 

MCC उल्लंघन जैसे—

 

• राजनीतिक दलों द्वारा बिना अनुमति बैनर/पोस्टर लगाना,

 

• मतदाताओं को पैसे बाँटना,

 

• शराब या उपहार सामग्री का वितरण,

 

• चुनाव प्रचार में धार्मिक/जातिगत अपील करना,

 

• सरकारी भवनों/वाहनों का चुनावी उपयोग करना,

जैसी शिकायतें मिलते ही FST टीम मौके पर पहुँचकर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

 

MCC उल्लंघन पर कार्रवाई

 

प्रशिक्षण में बताया गया कि किसी भी प्रकार का MCC उल्लंघन पाए जाने पर टीम द्वारा निम्नलिखित कार्रवाई की जाएगी—

 

• MCC उल्लंघन पाए जाने एवं c-VIGIL एप पर मिली शिकायत की जाँच* : तुरंत स्थल पर पहुँचकर वीडियो/फोटो प्रमाण संकलित किया जाएगा।

 

• अवैध वस्तु की जब्ती* : *ESMS (Election Seizure Management System)* के माध्यम से जब्ती की प्रक्रिया ऑनलाइन दर्ज की जाएगी।

 

• स्थान व गतिविधि की मॉनिटरिंग : Ele-Traces एप से टीम की लोकेशन व मूवमेंट दर्ज होगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि—

 

• सभी पदाधिकारी निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का अक्षरशः पालन करें।

 

• स्वयं भी सभी एप्स को इंस्टॉल कर समय रहते शंकाओं का समाधान कर लें।

 

• FST एवं SST टीम हमेशा अपने फोर्स एवं कैमरा मैन को साथ रखें ताकि कार्य में देरी न हो।

 

• निर्वाचन प्रक्रिया में आप सभी “रीढ़ की हड्डी” के समान हैं, अतः दायित्वों का निर्वहन तत्परता एवं ईमानदारी से करें।

 

• विधानसभावार आई.टी. टीम का गठन किया गया है जो सभी तकनीकी सहयोग प्रदान करेगी।

 

प्रशिक्षण में. वरीय कोषागार पदाधिकारी कन्हैया लाल गोस्वामी,उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत कुमार, जिला आई.टी. प्रबंधक आशीष कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी रंजन कुमार यादव तथा आई.टी. टीम के अजय कुमार, राजन कुमार, गुलाम गौश, दिवाकर कुमार, सचिन, सरोज कुमार यादव एवं सूरज कुमार कामत उपस्थित थे।

 

• कदम वहीं पे बढ़े जहाँ, लोकतंत्र का हो सम्मान। अपनी ताकत को पहचान, चलो करें हमसब मतदान।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *