प्रमंडल स्तरीय खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कार्यो की हुई समीक्षा

दरभंगा प्रमंडलीय सभागार में आयुक्त दरभंगा प्रमंडल दरभंगा कौशल किशोर की अध्यक्षता में प्रमंडल स्तरीय खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कार्यों की बैठक हुई।
• बैठक में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से संबंधित राशन उठाव, राशन कार्ड, किरासन तेल का उठाव/ वितरण , सी एम आर की प्राप्ति , सर्टिफिकेट केस आदि विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में अंत्योदय एवं प्राथमिकता प्राप्त परिवारों के अंतर्गत खाद्यान्न के आवंटन, उठाव तथा वितरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही राशन कार्ड के लिए प्राप्त आवेदनों की प्रोसेसिंग,आरटीपीएस ऑनलाइन सेवाओं की प्रगति,आधार सीडिंग एवं ई-केवाईसी की विस्तृत समीक्षा हुई।
बैठक में विभिन्न स्तरों से प्राप्त परिवाद/शिकायत पत्रों एवं न्यायालय में लंबित वादों की भी समीक्षा की गई तथा उनके निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
किरासन तेल के आवंटन,उठाव तथा वितरण की समीक्षा के क्रम में आयुक्त महोदय ने कहा कि की किरासन तेल की उपयोगिता के संबंध में विस्तृत जांच कर प्रतिवेदन दें।
आयुक्त महोदय ने तीनों जिला आपूर्ति पदाधिकारी को किरासन तेल का स्टॉक को जाँच करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि जिले के सभी जन वितरण प्रणाली की दुकानों का औचक निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। अनियमितताओं पाए जाने पर तत्काल विधि संवत कार्रवाई सुनिश्चित हो ।
“जीरो ऑफिस डे” के तहत पाई गई अनियमितताओं के आलोक में की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई।
*सी एम आर अधिप्राप्ति की भी समीक्षा की गई तथा आयुक्त महोदय ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिन पैक्स अध्यक्ष द्वारा ससमय चावल नहीं जमा किया है उनके विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज करते हुए सर्टिफिकेट केस दर्ज कराना सुनिश्चित करें।*
जिला सहकारिता अधिकारी दरभंगा ने बताया कि 6 पैक्सो पर प्राथमिक दर्ज की गई है। आयुक्त महोदय ने कहा कि सभी पर सर्टिफिकेट केस भी करना सुनिश्चित करें।
*बैठक में बिना सूचना के सुदर्शन कुमार जिला सहकारिता पदाधिकारी मधुबनी अनुपस्थित पाए गए,आयुक्त महोदय ने एक दिन का वेतन की कटौती करने का निर्देश दिया*।
जन वितरण प्रणाली की दुकानों में रिक्तियों की अद्यतन जानकारी तथा रिक्त दुकानों की बहाली की प्रक्रिया पर भी समीक्षा हुई। उन्होंने रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने का निर्देश दिया।
आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन वितरण प्रणाली की पारदर्शिता एवं उपयोगिता सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक कदम तत्परता से उठायें।
बैठक में उप निदेशक खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण सुशील कुमार मिश्रा ,उप निदेशक जन संपर्क सत्येंद्र प्रसाद,जिला आपूर्ति और जिला सहकारिता पदाधिकारी दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर आदि उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal