Breaking News

दरभंगा आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर भेद्यता मानचित्रण,विधि-व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों को लेकर हुई बैठक… 

 

दरभंगा आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर भेद्यता मानचित्रण,विधि-व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों को लेकर हुई बैठक…

 

 

 

दरभंगा  आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी  कौशल कुमार अध्यक्षता में  बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक 84-हायाघाट, 86-केवटी एवं 87-जाले विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित निर्वाचन तैयारी,भेद्यता मानचित्रण (Vulnerability Mapping), विधि व्यवस्था एवं निर्वाचन प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा एवं समन्वय के लिए आयोजित की गई।

 

बैठक में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी, निर्वाची पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई जिनमें  अति संवेदनशील एवं भेद्य क्षेत्रों की पहचान एवं उनका मानचित्रण,विधि-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति एवं संभावित चुनौतियों का आंकलन,अवांछनीय तत्वों पर कड़ी निगरानी एवं पूर्ववर्ती आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा,आदर्श आचार संहिता के पालन हेतु आवश्यक कदम,थाना स्तर पर निर्वाचन से संबंधित अभिलेखों का अद्यतन,निर्वाचकों की सुविधा एवं सुगम मतदान हेतु की जा रही व्यवस्थाएं आदि शामिल है।

 

• जिलाधिकारी महोदय ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन से संबंधित प्रत्येक गतिविधि को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से क्रियान्वित किया जाए।

 

• वरीय पुलिस अधीक्षक  ने कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश संबंधित पुलिस पदाधिकारी को दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त  स्वप्निल, अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार आदि उपस्थित थे।

 

 

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *