Breaking News

• दरभंगा में अनुकंपा पर 52 चयनित अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र… 

• दरभंगा में अनुकंपा पर 52 चयनित अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र…

दरभंगा  जिलाधिकारी   कौशल कुमार के कर कमलों से   जिला अंतर्गत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अनुकंपा के आधार पर चयनित कुल 52 अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि 44 विद्यालय लिपिक एवं 08 विद्यालय परिचारी शामिल हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि पहले चरण में 160 व्यक्तियों को अनुकंपा पर नियुक्ति पर प्रदान किया गया है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी  कौशल कुमार ने सभी नियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने-अपने विद्यालयों में जल्द से जल्द योगदान करें तथा ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। नवनियुक्त अभ्यर्थियों को निर्देश दिया कि शिक्षा का स्तर को बढ़ाएंगे और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

उन्होंने कहा कि नियुक्ति प्राप्त करना एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, परंतु इससे भी अधिक महत्वपूर्ण है अपने कार्य के प्रति उत्तरदायित्व को समझते हुए निष्ठापूर्वक सेवा देना।

इस अवसर पर कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता श्री के. परीक्षित, उप निदेशक जनसंपर्क  सत्येन्द्र प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कृष्णानंद सदा, जिला कार्यक्रम अधिकारी (स्थापना) अवधेश कुमार पदाधिकारी अभ्यर्थी आदि उपस्थित थे।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *