Breaking News

 मंत्री के कर कमलों से दिव्यागजन को बैट्री चालित ट्राईसाईकिल प्रदान किया गया। 

 

 

मंत्री के कर कमलों से दिव्यागजन को बैट्री चालित ट्राईसाईकिल प्रदान किया गया।

दरभंगा  के प्रांगन में कुल-30 दिव्यांग लाभुकों को मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना ‘सम्बल’ अन्तर्गत बैट्री चालित ट्राईसाईकिल का वितरण  मंत्री समाज कल्याण विभाग, बिहार  मदन सहनी एवं जिला पदाधिकारी  कौशल कुमार के द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया गया।

 

मंत्री समाज कल्याण विभाग के द्वारा लाभुकों को बैट्री चालित ट्राईसाईकिल की चाभी सौंपी गयी। साथ ही  मंत्री  एवं जिला पदाधिकारी  द्वारा हरी झंडी दिखा कर साईकिल को आगे की ओर रवाना किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथि के रूप में सहायक समाहर्ता,  के.परिक्षित, दिव्यांग स्वीप आइकाॅन,  जितेन्द्र कुमार, रेडक्राॅस सोसाईटी के अध्यक्ष एवं  विजय चैधरी, समाज सेवी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के कर्मी  मिथिलेश कुमार,  योग राज, मनीष कुमार,  राहुल कुमार,  मुकेश कुमार एवं कार्यालय के अन्य कर्मी के साथ-साथ दिव्यांगजन संघ के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

बैट्री चालित ट्राईसाईकिल पाकर सभी उपस्थित दिव्यांगजन प्रसन्नता जाहिर की।

अंत में धन्यवाद के साथ शिविर का समापन किया गया।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *