• दरभंगा जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 10 अक्टूबर से

• दरभंगा जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 10 अक्टूबर से

 

दरभंगा  खेल विभाग शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन दरभंगा के तत्वावधान में दरभंगा जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 08 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाला था,जिसका तिथि बढ़ाकर 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक कर दी गई है।

 

विपरीत मौसम के कारण खेल का मैदान बारिश के पानी से भर जाने के कारण कोई भी प्रतियोगिता कराना संभव प्रतीत नहीं हो पा रहा है।10 अक्टूबर 2025 से होने वाले प्रतियोगिता का कार्यक्रम निम्नवत है।

10 -अक्टूबर एथलेटिक्स,कबड्डी,शतरंज बालक एवं बैडमिंटन बालक बालिका।

11 अक्टूबर 2025 को हैंडबॉल,ताइक्वांडो, रग्बी बालक बालिका एवं कबड्डी बालिका प्रतियोगिता आयोजित होगा।

12 अक्टूबर 2025 कराटे, बॉक्सिंग,बास्केटबॉल,वूशु वॉलीबॉल,फुटबॉल बालक बालिका।

13 अक्टूबर 2025 को होने वाली विद्या कुश्ती,भारततोलन, योगा खो खो बालक/ बालिका एवं एथलेटिक्स बालिका की प्रतियोगिता कराई जाएगी।

वही क्रिकेट अंडर -14,14 अक्टूबर अंडर 17, 15 अक्टूबर,अंडर- 19, 16-अक्टूबर को बालक का चयन ट्रायल नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय दरभंगा में संपन्न कराई जाएगी।

खेलकूद प्रतियोगिता के तहत बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिए स्वीप कार्यक्रम का भी संचालन किया जाएगा। मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर लाकर मतदान करने के लिए स्वीप का कार्यक्रम बेहतर ढंग से संचालन इसके माध्यम से किया जाएगा। प्रत्येक में मतदाता को स्वीप कार्यक्रम से जोड़ना है।

 

Check Also

• भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ, जिलाधिकारी का मकान सूचीकरण कर किया गया प्रारंभ 

🔊 Listen to this   • भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *