Breaking News

  बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र स्वीप कोषांग की समीक्षा बैठक आयोजित

 

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र स्वीप कोषांग की समीक्षा बैठक आयोजित

दरभंगा   बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल आयोजन एवं मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी,  कौशल कुमार के अध्यक्षता में स्वीप (SVEEP) कोषांग की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा निर्देश दिया कि डीपीएम जीविका तथा डीपीओ, आईसीडीएस सेविकाओं के माध्यम से माइक्रो प्लान बनाकर व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाना सुनिश्चित करें।।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संध्या चौपाल तथा कैंडल मार्च जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताया जाए।

जिलाधिकारी ने डीपीएम जीविका को निर्देशित किया कि ग्राम संगठन स्तर पर दीदियों को मतदान के प्रति प्रेरित करें एवं ग्राम संगठन वार व्हाट्सएप ग्रुप का गठन कर सूचना के आदान-प्रदान को प्रभावी बनाया जाए।

उन्होंने कहा की जीविका के ग्राम संगठन की महिलाओं को घर-घर जाकर मतदान के महत्व बताएं। मतदान के दिन उनको मतदान करने के लिए प्रेरित करें ।

जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि विद्यालयों के माध्यम से प्रभात फेरी ,निबंध प्रतियोगिता ,भाषण प्रतियोगिता आदि के माध्यम सभी मतदाताओं को जागरूक किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाना सभी संबंधित विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में समन्वित प्रयासों से मतदान प्रतिशत में अभिवृद्धि सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन का लक्ष्य की 75% से अधिक मतदान हो।

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता के .परीक्षित, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन  सलीम अख्तर,उपनिदेशक जनसंपर्क  सत्येन्द्र प्रसाद, डीपीएम जीविका ऋचा गार्गी, वरीय उप समाहर्ता वृषभानु चंद्रा सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

 

 

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *