Breaking News

  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने नामांकन केंद्रों का किया निरीक्षण… 

 

• जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने नामांकन केंद्रों का किया निरीक्षण…

 

दरभंगा    बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दरभंगा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा ने संयुक्त रूप से विधानसभा के नामांकन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किये। द्वारा समाहरणालय परिसर में स्थापित नामांकन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने 85-बहादुरपुर, 84-हायाघाट, 82-दरभंगा ग्रामीण एवं 86-केवटी विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाए गए नामांकन केंद्रों की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

साथ ही उन्होंने समाहरणालय परिसर में संचालित सिंगल विंडो केंद्र का भी जायजा लिया। सदर अनुमंडल स्थित सिंगल विंडो सिस्टम को बेहतर संचालन करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार को दिया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी  कौशल कुमार ने निरीक्षण के उपरांत बताया कि नामांकन प्रक्रिया के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सभी संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन कार्य प्रारंभ हो चुका है,जो प्रतिदिन पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक संपन्न होगा।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक  जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, सहायक समाहर्ता के परीक्षित, उपनिदेशक जनसंपर्क उप निर्वाचन अधिकारी आदि उपस्थित थे ।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *