Breaking News

सेविकाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली… 

सेविकाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली…

 

दरभंगा  -जिला निर्वाचन पदाधिकारी  कौशल कुमार के निर्देशानुसार आज केवटी,मनीगाछी, बहेड़ी, सिंहवाड़ा आदि प्रखंड में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

यह कार्यक्रम समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) के माध्यम से आयोजित किया गया।

मनीगाछी एवं केवटी प्रखंड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) ने जानकारी दी कि आज की जागरूकता गतिविधियों के अंतर्गत स्थानीय आंगनवाड़ी सेविकाओं एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं के माध्यम से रैली निकाली गई।

*रैली के माध्यम से मतदाताओं से अपील की कि 6 नवंबर 2025 को अपनी बूथ पर जाकर अपना मतदान करें और लोकतंत्र की मजबूती में अपना सहयोग दे और बिहार में दरभंगा को अव्वल बनाएं* आम जनता,विशेष रूप से ग्रामीण मतदाताओं को आगामी विधानसभा चुनावों में भागीदारी हेतु प्रेरित किया गया।

रैली के दौरान नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि वे 06 नवंबर 2025 को अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर जाकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग अवश्य करें। साथ ही यह भी अपील की गई कि सभी मतदाता निर्भीक होकर, स्वतंत्र रूप से एवं बिना किसी प्रलोभन के मतदान करें।

इस अवसर पर आईसीडीएस की टीम,प्रखंड प्रशासन के अधिकारीगण एवं स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी रही।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *