Breaking News

 सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में संचालित मीडिया कोषांग के सभी अधिकारी और कर्मियों को सोशल मीडिया निगरानी करने और फेक न्यूज़ की जांच को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया।   

सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में संचालित मीडिया कोषांग के सभी अधिकारी और कर्मियों को सोशल मीडिया निगरानी करने और फेक न्यूज़ की जांच को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया।

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत दरभंगा में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

दरभंगा जिले के सोशल मीडिया के माध्यम से चलने वाले फेक न्यूज़ की जांच पड़ताल को लेकर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के कर्मियों को सत्येंद्र प्रसाद उपनिदेशक जनसंपर्क और आईटी मैनेजर दरभंगा ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, व्हाट्सएप एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से फेक न्यूज /वायरल न्यूज़ को सर्च करने का प्रशिक्षण दिया।

आधुनिक तकनीकी के माध्यम से व्हाट्सएप पर चलने वाले फेक न्यूज़ अफवाह फैलाने वालों पर निर्वाचन आयोग के निर्धारित सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सोशल मीडिया के तहत फेसबुक ट्विटर इंस्टाग्राम आदि पर भी 24 घंटे सोशल मीडिया निगरानी टीम के द्वारा जांच की जा रही है। इसके लिए मीडिया सेल में कई टीवी, कंप्यूटर लैपटॉप आदि लगाए गए हैं।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *