Breaking News

  • बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी को लेकर हुई बैठक 

• बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी को लेकर हुई बैठक

 

 

दरभंगा  बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी दरभंगा  कौशल कुमार तथा वरीय पुलिस अधीक्षक  जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक किए।

बैठक में जिले के सभी एफएसटी (Flying Squad Team), एसएसटी (Static Surveillance Team), पुलिस पदाधिकारी तथा विभिन्न चेक पोस्टों पर नियुक्त चेकिंग मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों आदि सम्मिलित हुए।

 

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता तथा शांति पूर्ण रूप से संपादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

• उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाए। 24 घंटे निर्धारित चेक पोस्टों पर शहर निगरानी की जा रही है।असामाजिक तत्वों को धर पकड़ के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है*।

 

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी गश्ती, चेकिंग एवं आसूचना तंत्र को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिले में शराब,नकद, हथियार एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की अवैध आवाजाही पर रोक लगाने के लिए चेक पोस्टों पर चौकसी बढ़ाई जाए।

 

बैठक में सहायक समाहर्ता  परीक्षित, अपर समाहर्ता (राजस्व)  मनोज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर  विकास कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी  सुरेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर निर्वाचन कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिया।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *