Breaking News

  • विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत दरभंगा जिला में लागू आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में स्टैटिक चेक पोस्ट की स्थापना

 

• विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत दरभंगा जिला में लागू आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में स्टैटिक चेक पोस्ट की स्थापना

 

 

दरभंगा

• बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के परिप्रेक्ष्य में दरभंगा जिला अंतर्गत आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता,निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने हेतु दरभंगा जिला के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में स्टैटिक चेक पोस्ट की स्थापना की गई है।

 

चेक पोस्टों के माध्यम से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अभ्यर्थियों द्वारा किए जा रहे सभा, जुलूस एवं अन्य गतिविधियों पर होने वाले व्ययों की निगरानी की जाएगी। ये चेक पोस्ट 24×7 (चौबीसों घंटे) कार्यरत रहेंगे तथा इन पर तीन शिफ्टों में पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्त है।

 

• जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा श्री जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा संयुक्त आदेश जारी कर यह निर्देश दिया गया है कि सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने चेक पोस्ट पर नियमित रूप से/24घंटे उपस्थित रहेंगे एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को सुनिश्चित करेंगे।

 

स्थापित स्टैटिक चेक पोस्ट निम्नलिखित स्थलों पर बनाए गए हैं: जिनमें बिठौली – मुजफ्फरपुर-दरभंगा एनएच पथ की सीमा पर,राजे टोल प्लाजा – मुजफ्फरपुर-दरभंगा एनएच पथ पर,राजनगर-दरभंगा पथ की सीमा पर

पुनाच – सहरसा-दरभंगा पथ की सीमा पर,तिलकेश्वर थाना के पास – खगड़िया-कुशेश्वरस्थान पथ की सीमा पर,जमालपुर के पास – समस्तीपुर-दरभंगा पथ की सीमा पर चंदौना के पास – सीतामढ़ी-दरभंगा पथ की सीमा पर

मोतगाह के पास – रोसड़ा-बहेड़ी पथ की सीमा पर शामिल है।

• जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे आदर्श आचार संहिता का पालन करें एवं निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करें।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *