Breaking News

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा बहेड़ा थाना का किया गया औचक निरीक्षण…

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा बहेड़ा थाना का किया गया औचक निरीक्षण…

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा दिनांक-11.10.25 को बहेड़ा थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में विभिन्न पंजी जैसे दागी पंजी, अपराध पंजी, जेल से छूटे हुए अपराधियों की पंजी, केस डिस्पोजल, दैनिकी पंजी, ओ०डी० पंजी, गुंडा पंजी, अपराध अनुसंधान पंजी सहित अन्य प्रकार के पंजियों का बारीकी से जांच किये गये। निरीक्षण के क्रम में ओo डीo पदाधिकारी पुoअoनिo प्रिया रानी तथा पीoटीoसीo सुशील कुमार को अपने कर्तव्य मे लापरवाही बरतने और सही तरीके से अनुसंधान नही करने पर स्पष्टीकरण मांगा गया। थानाध्यक्ष एवं वहाँ उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारी/पुलिसकर्मियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए:-

•  लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु निर्देश दिया गया।

• कांड में अविलंब गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश।

• आगामी दीपावली और छठ पूजा को लेकर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दिशा-निर्देश।

•  आगामी विधान सभा चुनाव-2025 के मद्देनजर आवश्यक दिशा-निर्देश।

• थाना में संधारित पंजीयों, लंबित कांडों की समीक्षा की गई तथा अनुपालन हेतु कतिपय निर्देश दिए गए।

•  PC के समीक्षा में समन, BW, NBW, इश्तिहार और कुर्की पंजी की समीक्षा की गई और लंबित समन BW, NBW, का प्राप्ति के 15 दिनों के अंदर तामिला का निर्देश दिया गया ।

•  इश्तिहार और कुर्की का प्राप्ति के 03 दिनों के अंदर तामिला का निर्देश दिया गया।

• साफ-सफाई एवं सुव्यवस्थित ढंग से रख रखाव हेतु दिशा-निर्देश दिया गया।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *