Breaking News

• स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान का सफल आयोजन… 

• स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान का सफल आयोजन…

 

• जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा के निर्देश के आलोक मेंआज में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आज +2 परियोजना बालिका उच्च विद्यालय,आनंद पुर में मतदाता जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर  प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना एवं लोकतंत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानचार्य अमरनाथ कुमार मिश्र किया गया । मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि —

• मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि यह लोकतंत्र को सशक्त बनाने का माध्यम है। हर योग्य नागरिक को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,दरभंगा सदर ,अंजना कुमारी ,जिला परियोजना प्रबंधक,ब्रजेश कुमार सिंह ,जिला मिशन समन्वयक ऋषि कुमार एवं केंद्र प्रशासक अजमतुन निशा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य ने प्रस्तुत किया ।

प्रतिभागियों ने “मेरा वोट – मेरा अधिकार”, “100% मतदान – सशक्त लोकतंत्र की पहचान” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को मतदान हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान SVEEP टीम के सदस्यों ने मतदान दिवस पर वोट देने हेतु अपील किया गया।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *