Breaking News

दरभंगा मंडल कारा एवं उपकारा बेनीपुर में काराधीन बंदियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जांच को लेकर शिविर का आयोजन…

दरभंगा मंडल कारा एवं उपकारा बेनीपुर में काराधीन बंदियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जांच को लेकर शिविर का आयोजन…

दरभंगा   विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मंडल कारा एवं उपकारा बेनीपुर में काराधीन बंदियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने बताया कि शिविर में बंदियों के स्वास्थ्य जांच के साथ साथ मानसिक बीमारी के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार की जानकारी दी गई।
मंडल कारा में उपाधीक्षक श्रीमन नारायण हिंमाशु की मौजूदगी में चिकित्सक डॉ.अभिषेक शरण,डॉ.विराट सिंह, डॉ.शिव एवं कारा चिकित्सक डॉ.राहुल रंजन और डॉ. सरोज कुमार सुमन ने बंदियों का स्वास्थ्य जांच किया।
दूसरी बार उपकारा बेनीपुर में जेलर रत्नेश कुमार राय की मौजूदगी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर सहायक अधीक्षक एवं नर्सिंग स्टाफ आदि मौजूद थे।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *