दरभंगा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का किया गया आयोजन… 

दरभंगा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का किया गया आयोजन…

 

दरभंगा,  महिला एवं बाल विकास निगम एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर +2 परियोजना बालिका उच्च विद्यालय,आनंदपुर, दरभंगा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

• कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना था।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरनाथ कुमार मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि *”बालिकाएं हमारे समाज की रीढ़ हैं, उन्हें समान अवसर, सुरक्षा और सम्मान प्रदान करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।”*

*उल्लेखनीय है कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम “The Girl I Am, The Change I Lead: Girls on the Frontline of Crisis” रही, जिसके अंतर्गत बालिकाओं ने स्वयं अपनी कहानियों, विचारों और सपनों को मंच पर प्रस्तुत किया।*

इस कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध, भाषण, स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

विजेताओं को जिलाधिकारी द्वारा आगामी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जायेंगे।

*पेंटिंग प्रतियोगिता में* लक्ष्मी कुमारी, खुशबू कुमारी,नंदनी कुमारी, अर्शाना खातून, प्रियंका, रुकसार खातून, सानिया एवं *भाषण प्रतियोगिता में* जूही, निखत, मीरा कुमारी, स्वेता कुमारी, अंजलि कुमारी, *स्लोगन प्रतियोगिता में* नताशा, असगरी खातून, इशरत खातून, खुशहाली कुमारी, अर्पण कुमारी, सोनी समेत अन्य बालिकाओं ने भाग लिया।

• कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन किट प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, दरभंगा सदर अंजना कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक ब्रजेश कुमार सिंह, जिला मिशन समन्वयक ऋषि कुमार एवं केन्द्र प्रशासक अजमतुन निशा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य ने प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ़ वीमेन कार्यालय के गोविन्द कुमार, बिरेंदर कुमार, सुकदेव कुमार, विद्यालय के समस्त शिक्षकों, छात्राओं एवं अभिभावकों सहित 150 लोग की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

 

Check Also

• बिहार दिवस की सभी तैयारी पूर्ण • 22 मार्च को धूमधाम के साथ बिहार दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे

🔊 Listen to this   • 22 मार्च को धूमधाम के साथ बिहार दिवस कार्यक्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *