Breaking News

  • बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर ईवीएम,वीवीपैट का हुआ प्रथम रेंडमाइजेशन सम्पन्न 

 

• बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर ईवीएम,वीवीपैट का हुआ प्रथम रेंडमाइजेशन सम्पन्न

दरभंगा  -बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत दरभंगा जिला में सी यू,पी यू एवं वीवीपैट (VVPAT) का प्रथम रेंडमाइजेशन आज जिलाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में एनआईसी, दरभंगा में किया गया।

गौरतलब है कि उक्त प्रक्रिया में मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिले के सभी दसों विधानसभा क्षेत्रों को को लेकर 20 प्रतिशत सुरक्षित रखते हुए 3991 बीयू, 3991 सीयू तथा 30 प्रतिशत वीवीपैट को सुरक्षित रखते हुए कुल 4323 वीवीपैट,मशीनों का सुरक्षित रूप से रेंडमाइजेशन किया गया।

यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सम्पन्न की गई।

• जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कौशल कुमार ने बताया कि निर्वाचन से जुड़ी प्रत्येक प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के दौरान जिले के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे,जिनमें सहायक समाहर्ता के परीक्षित, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, एवं जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी आशुतोष कुमार उपस्थित थे।

वहीं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में  राहुल कुमार कर्ण,  जवाहरलाल शर्मा,  देवेंद्र कुमार झा,  मुकुंद चौधरी,  धनंजय कुमार,  अविनाश कुमार ठाकुर,  सत्यनारायण पासवान एवं  शब्बे नवाज उपस्थित थे।

 

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *