Breaking News

• दरभंगा में स्वीप कार्यक्रम के तहत बहेड़ी में मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन… 

• दरभंगा में स्वीप कार्यक्रम के तहत बहेड़ी में मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन…

बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के स्वीप कार्यक्रम कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार गतिविधियों का आयोजन ।

अपर समाहर्ता ने कहा कि मतदाता लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मतदान को एक लोकतांत्रिक उत्सव के रूप में मनाएं और इसे जीवन के विविध रंगों, कला और संस्कृति से जोड़कर मतदान करने लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए आह्वान किया।

इस अवसर पर मेहंदी, रंगोली, पेंटिंग सहित विभिन्न रचनात्मक थीम आधारित गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।

“*पहले मतदान, फिर जलपान” तथा “आपका वोट*, आपका भविष्य” जैसे प्रेरणादायी नारों से उपस्थित लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया गया।

इन रचनात्मक कार्यक्रमों का उद्देश्य मतदाता सहभागिता बढ़ाना और लोकतंत्र के महापर्व में सभी को सक्रिय रूप से शामिल करना रहा।

आज मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में डीपीओ आईसीडीएस ,डीपीओ ,वीडियो अंचल अधिकारी बहेड़ी आदि सम्मिलित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *