Breaking News

• बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर व्यय प्रेक्षक की अध्यक्षता में निर्वाची, अधिकारी नोडल पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक  • अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट…

• बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर व्यय प्रेक्षक की अध्यक्षता में निर्वाची, अधिकारी नोडल पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक

 

 

दरभंगा,  प्रेक्षागृह,  में विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए व्यय प्रेक्षक  प्रभात दंडोतिया एवं  वरुवोरू श्रीधर की अध्यक्षता में निर्वाचन व्यय अनुश्रवण के सभी नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में व्यय प्रेक्षक महोदय ने निर्देशित किया कि वे स्वयं क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे तथा फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (FST) एवं स्टैटिक सर्विलांस टीम (SST) को सतत रूप से क्षेत्र में चेकिंग जारी रखने को कहा। उन्होंने सभी टीमों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित एसओपी (SOP) का पालन करने तथा आम नागरिकों से सहज एवं सम्मानजनक व्यवहार करने का निर्देश दिया।

श्री प्रभात डेंडोतिया व्यय प्रेक्षक ने विशेष रूप से यह निर्देश दिया कि एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवा वाहनों को अनावश्यक रूप से न रोका जाए और यदि चेकिंग आवश्यक हो तो शीघ्रता से जांच कर उन्हें जाने दिया जाए। फ्री में बांटने वाले सामानों पर पैनी नजर रखेंगे विशेष कर साड़ी कंबल आदि।

उन्होंने सभी विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। ह्यूमन एंगल के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही, स्थानीय पुलिस प्रशासन को सतर्क एवं सक्रिय रहने का निर्देश भी दिया गया। सिंगल विंडो सिस्टम की अद्यतन स्थिति की जानकारी भी ली गई।

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कौशल कुमार ने आश्वस्त किया कि निर्वाचन कार्यों का निष्पादन पूर्णतः निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार,निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से किया जाएगा। निर्वाचन आयोग के हर निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। पर्यटकों को अनावश्यक परेशान नहीं करने का निर्देश दिया। एंबुलेंस को नहीं रोकेंगे।

वरीय पुलिस अधीक्षक  जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि जिले में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सके।

बैठक में सहायक समाहर्ता के परीक्षित, नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी, उप विकास आयुक्त ,नगर आयुक्त,अपर समाहर्ता,उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, ज्ञान देव प्रभाकर, प्रतिमा कुमारी, सभी निर्वाची पदाधिकारी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *