Breaking News

• बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत महिला पर्यवेक्षिकाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली • ajit कुमार सिंह की रिपोर्ट

 

• बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत महिला पर्यवेक्षिकाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

 

• जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

दरभंगा  बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिले में मतदाता जागरूकता को लेकर विभिन्न गतिविधियाँ चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में आज समाहरणालय परिसर,दरभंगा से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार द्वारा महिला पर्यवेक्षिकाओं की मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

 

रैली के माध्यम से *चलो शत-प्रतिशत मतदान करें*” का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया। रैली में शामिल सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं ने विभिन्न नारों एवं संदेशों के माध्यम से आम जनमानस को आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हेतु प्रेरित किया।

जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि जिले के सभी योग्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में भागीदार बनें।

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता के.परीक्षित, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी चांदनी सिंह, वरीय उप समाहर्ता वृषभानु चंद्रा आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *