Breaking News

जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी  कौशल कुमार ने बाजार समिति,शिवधारा स्थित बज्रगृह एवं मतगणना केंद्र का औचक निरीक्षण किया ajit कुमार सिंह की रिपोर्ट

 

• जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया बज्रगृह एवं मतगणना केंद्र का औचक निरीक्षण…

दरभंगा  आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों के अंतर्गत आज जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी  कौशल कुमार ने बाजार समिति,शिवधारा स्थित बज्रगृह एवं मतगणना केंद्र का औचक निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया तथा कार्यपालक अभियंता (भवन निर्माण विभाग) को निर्देशित किया कि विधानसभावार मतगणना केंद्रों का निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराया । जिससे निर्वाचन प्रक्रिया सुगमता से लगातार किया जा सके। कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को निर्देश दिया की शीघ्र गुणवत्ता के साथ भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण करायें।

 

उन्होंने मतगणना केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

निरीक्षण के क्रम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी  विकास कुमार, कार्यपालक अभियंता (भवन), तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

 • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण… 

🔊 Listen to this   • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण…   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *