• जिला कीजीविका दीदी ने निकाली विशाल मतदाता जागरूकता अभियान…
दरभंगा :- बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर दरभंगा जिले में डीपीएम डॉ. ऋचा गार्गी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है।
• जिले के सभी प्रखंडों में जीविका दीदियाँ बड़े उत्साह और जिम्मेदारी के साथ जन-जागरूकता कार्यक्रमों में भाग ले रही हैं।
• इसी क्रम में आज बेनीपुर प्रखंड में बीपीएम राजन कुमार के नेतृत्व में विभिन्न सामुदायिक संगठन स्तरों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
h• जिला कीजीविका दीदी ने निकाली विशाल मतदाता जागरूकता अभियान…
दरभंगा :-
• कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं में मतदान के महत्व को समझाना और उन्हें शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करना।
• जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में ग्राम संगठन की महिलाएं घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित कर रही है।
• जिला प्रशासन का लक्ष्य की बिहार विधानसभा आम निर्वाचन में जिला में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान हो और पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त करें ,जिसमें सभी मतदाताओं का अपेक्षित सहयोग आवश्यक है।
कार्यक्रमों में जीविका दीदियों ने शपथ ली कि वे स्वयं मतदान करेंगी और अपने परिवार,पड़ोसियों तथा समुदाय की अन्य महिलाओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगी।
इस अवसर पर मतदाता जागरूकता रैली,नुक्कड़ नाटक, पोस्टर और पेंटिंग प्रतियोगिता,रंगोली व मेहंदी के माध्यम से संदेश प्रसार तथा समूह बैठक व जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।
डीपीएम डॉ.ऋचा गार्गी ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि दरभंगा की जीविका दीदियाँ लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने सभी दीदियों से अपील की कि वे मतदान के दिन अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करें और आसपास के हर मतदाता को मतदान केंद्र तक पहुँचने के लिए प्रेरित करें।

बीपीएम राजन कुमार ने कहा कि*मतदान केवल अधिकार* नहीं*,बल्कि एक जिम्मेदारी है*। जीविका दीदियाँ समाज में परिवर्तन की वाहक हैं और इनके माध्यम से जागरूकता की यह लहर गाँव-H तक पहुँच रही है।”
प्रखंड स्तर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में समुदाय की बड़ी संख्या में महिलाएँ शामिल हुईं और “पहले मतदान, फिर जलपान” का नारा बुलंद किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal