Breaking News

• बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत दरभंगा जिले में वीडियोग्राफी निगरानी दल का गठन

 

• बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत दरभंगा जिले में वीडियोग्राफी निगरानी दल का गठन

 

दरभंगा   • बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल,पारदर्शी एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में दरभंगा के सभी दस  विधानसभावार वीडियो निगरानी दल (Video Surveillance Team) का गठन किया गया है।

 

दल का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों/राजनीतिक दलों द्वारा आयोजित सभा, जुलूस, रैली, पदयात्रा, रोड शो आदि सार्वजनिक कार्यक्रमों पर होने वाले व्यय की निगरानी एवं नियंत्रण सुनिश्चित करना है।

 

वीडियोग्राफी रियल टाइम एवं डेट स्टाम्पिंग के साथ की जाएगी, ताकि प्रत्येक कार्यक्रम की तिथि, समय, स्थान तथा आयोजनकर्ता (अभ्यर्थी/राजनीतिक दल) की स्पष्ट पहचान हो सके।

यह व्यवस्था इस प्रकार की जा रही है कि वीडियो के अवलोकन मात्र से कार्यक्रम की प्रकृति और आयोजन से संबंधित समस्त जानकारी स्पष्ट रूप से उपलब्ध हो सके।

वीडियोग्राफी के दौरान निम्न बिंदुओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

कार्यक्रम का प्रकार (सभा, जुलूस, रैली आदि)

कार्यक्रम का स्थान कार्यक्रम की तिथि एवं समय, कार्यक्रम का आयोजन किस अभ्यर्थी या राजनीतिक दल द्वारा किया गया है। प्रचार-प्रसार सामग्री, मंच, साज-सज्जा, वाहनों की संख्या आदि की जानकारी देना है।

• इस व्यवस्था का उद्देश्य निर्वाचन व्यय की पारदर्शिता बनाए रखना एवं सभी अभ्यर्थियों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करना है।

 

• जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिला अधिकारी,दरभंगा द्वारा सभी वीडियो निगरानी दलों को निर्देशित किया गया है कि वे पूर्ण निष्पक्षता,सतर्कता एवं गंभीरता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

 

Check Also

• जिला में आज 12741 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल 24955 सिलेंडर वितरण की संभावना…     

🔊 Listen to this   • जिला में आज 12741 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *