Breaking News

दरभंगा  बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत दरभंगा जिले के सभी दस विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया जारी है।

 

• बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 नामांकन की अद्यतन स्थिति

 

दरभंगा  बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत दरभंगा जिले के सभी दस विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया जारी है।

उप निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में कुल 37 नाजीर रशीद (नामांकन प्रपत्र) दाखिल किए गए हैं।

जिनमें कुशेश्वरस्थान: 5, गौड़ाबौराम: 3, बेनीपुर: 3, अलीनगर: 4, दरभंगा ग्रामीण 5, दरभंगा: 4, हायाघाट: 1, बहादुरपुर 4,केवटी: 4, जाले में 4 शामिल है।

 

उल्लेखनीय है कि 79 – गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र से मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा के एक उम्मीदवार द्वारा तथा 85 – बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र से एक निर्दलीय उम्मीदवार द्वारा नामांकन दाखिल किया गया है।

जिला निर्वाचन कार्यालय नामांकन की प्रक्रिया की सतत निगरानी कर रहा है एवं सभी कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराए जा रहे हैं।

 

सभी नामांकन स्थलों पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी दरभंगा के आदेश के आलोक में दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी के साथ-साथ काफी संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *