• मतदाता जागरूकता अभियान: बहादुरपुर में सेविका एवं महिला सुपरवाइजर ने किया घर-घर संपर्क

दरभंगा बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूकता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में बहादुरपुर प्रखंड में सेविका एवं महिला सुपरवाइजर द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया गया और उन्हें आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
जागरूकता अभियान के तहत स्थानीय महिलाओं,बुजुर्गों और युवाओं को मतदान की महत्ता समझाई गई। मतदाताओं ने मतदान प्रक्रिया में भाग लेने का संकल्प लिया।
बहादुरपुर की महिलाओं ने कहा कि वे 6 नवंबर 2025 को प्रातः 7:00 बजे से ही अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान करेंगी और लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएंगी।
• जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे अपने मत का प्रयोग अवश्य करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal