Breaking News

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतगणना केंद्र, बज्रगृह एवं रिसीविंग सेंटर का किये निरीक्षण… 

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी दरभंगा ने मतगणना केंद्र, बज्रगृह एवं रिसीविंग सेंटर किये निरीक्षण…

 

 

दरभंगा  बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी के अंतर्गत आज दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी  कौशल कुमार द्वारा बाजार समिति शिवधारा स्थित मतगणना केंद्र एवं रिसीविंग सेंटर का निरीक्षण किया ।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने बज्रगृह में अर्धसैनिक बलों के ठहराव , पेयजल,शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश कार्यपालक अभियंता, पी.एच.ई.डी. को दिया।

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्माण एवं व्यवस्था संबंधी कार्यों को 19 अक्टूबर 2025 तक हर हाल में पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

 

निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी  सुरेश कुमार, बंदोबस्त पदाधिकारी  मनोज कुमार, वरीय कोषागार पदाधिकारी  शंभू कुमार आर्य, कार्यपालक अभियंता (भवन निर्माण) रविंद्र कुमार रवि वरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *