दरभंगा जिला से बहने वाली बागमती और अधवारा समूह की नदियां यद्यपि अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं है, पर आज से उनका जलस्तर घटना शुरू हो गया है।
दोपहर 2 बजे प्राप्त सूचना के अनुसार हायाघाट में करेह नदी (बागमती समूह ) का जलस्तर 45.880 मी. है।
वहीं अधवारा समूह का जलस्तर एकमीघाट में 47.140 मी. दर्ज किया गया है।

उक्त दोनों क्षेत्रों में बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दरभंगा एवं हथौड़ी द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है।
कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, दरभंगा द्वारा बताया गया कि बीते दिन प्राप्त सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई की गई है।
सोरमार हाट, एकमीघाट तटबंध पर सीपेज के सूचना प्राप्त हुई थी जिसकी मरम्मति कर दी गई है।
सिरनिया फुहिया में 29-30 कि. मी. पर अवस्थित स्लुइस गेट में लीकेज की सूचना प्राप्त हुई थी जिसका निराकरण ससमय कर दिया गया था।
मब्बी खिरोई तटबंध पर 7.3 कि. मी.पर अवस्थित स्लुइस गेट पर तेज रिसाव हो रहा था जहां बाढ़ संघर्षात्मक कार्य कर उसे बंद किया गया है तथा पुनः सड़क पर आवागमन शुरू किया गया है।
बढ़े जलस्तर वाले प्रखंडों में सुलभ संपर्कता हेतु गौड़ाबराम में 5, घनश्यामपुर में 2, कीरतपुर में 4, कुशेश्वरस्थान पूर्वी में 39, कुशेश्वरस्थान में 2, हायाघाट में 7 अर्थात कुल 78 नावों का परिचालन किया जा रहा है।
सभी बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल अंतर्गत बांध श्रमिकों द्वारा नियमित गश्ती की जा रही है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal