Breaking News

• दरभंगा में 16 से 18 अक्टूबर तक प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 

 

• दरभंगा में 16 से 18 अक्टूबर तक प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता

 

दरभंगा   -खेल विभाग,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन 16 से 18 अक्टूबर तक जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल,दरभंगा में होगा।

बताया गया कि दरभंगा प्रमंडल के सभी जिलों के जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे।

जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

पहले दिन एथलेटिक्स,शतरंज,बैडमिंटन,कबड्डी, बास्केटबॉल और टेबल टेनिस, दूसरे दिन वॉलीबॉल, कुश्ती और खो-खो,जबकि तीसरे औऱ अंतिम दिन हैंडबॉल,ताइक्वांडो,फुटबॉल और योगा की प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी।

• समापन समारोह में विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

श्री परिमल ने सभी प्रतिभागियों से खेल भावना और अनुशासन के साथ भाग लेने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *