Breaking News

• बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के परिप्रेक्ष्य में जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण… 

• बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के परिप्रेक्ष्य में जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण…

दरभंगा  बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल,शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियाँ की जा रही हैं।

इसी क्रम में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी  कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक  जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी द्वारा कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय स्थित डिस्पैच सेंटर का संयुक्त निरीक्षण किए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने डिस्पैच सेंटर की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा तथा निर्वाचन से जुड़ी अन्य आवश्यक तैयारियों के संबंध में जानकारी लिया।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएँ समयबद्ध, एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।

वही वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बरतने एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया।

जिला प्रशासन चुनाव को निष्पक्ष,भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु पूर्णतः कटिबद्ध है।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *