Breaking News

• बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर जीविका दीदी ने किया जागरूकता कार्यक्रम आयोजन… 

 

• बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर जीविका दीदी ने किया जागरूकता कार्यक्रम आयोजन…

 

• बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर दरभंगा जिले में मतदाता जागरूकता अभियान पूरे उत्साह,जनसहभागिता और सामुदायिक एकजुटता के साथ जारी…

अभियान का संचालन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी  कौशल कुमार के आदेश के आलोक में जिले के हर प्रखंडों में इस अभियान को जीविका की महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की सक्रिय भागीदारी से नई ऊर्जा मिल रही है।

जीविका की दीदियाँ घर-घर जाकर लोगों को मतदान के महत्व से अवगत करा रही हैं,ताकि जिले में “हर मतदाता, वोट” का लक्ष्य पूरी तरह से हासिल किया जा सके।

डीपीएम डॉ. ऋचा गार्गी के नेतृत्व में यह अभियान केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन का स्वरूप ले चुका है।

उन्होंने कहा कि जीविका दीदियाँ अब केवल आर्थिक रूप से सशक्त महिलाएँ नहीं रहीं, बल्कि वे सामाजिक चेतना, लोकतांत्रिक भागीदारी और जनजागरण की सशक्त प्रतीक बन चुकी हैं।

इसी क्रम में गुरुवार को जाले प्रखंड के विभिन्न संकुल संघों में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों में डॉ. ऋचा गार्गी ने स्वयं भाग लेकर जीविका दीदियों का उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने उपस्थित महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि मतदान केवल एक नागरिक अधिकार नहीं, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण और लोकतंत्र को मजबूत करने का सबसे बड़ा माध्यम है।

उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की कि वे अपने परिवार और समुदाय की प्रत्येक महिला को मतदान केंद्र तक पहुँचने के लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों ने गाँव-गाँव में रैलियाँ, प्रभात फेरी, लोकगीत, नारे, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों के माध्यम से मतदान का संदेश फैलाया। दीदियाँ हाथों में “पहले मतदान, फिर जलपान”, *मेरा वोट, मेरा अधिकार*” और “लोकतंत्र की शान – है मतदान” लिखे बैनर लिए लोगों को प्रेरित करती नजर आईं। जगह-जगह लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मतदान का महत्व भावनात्मक और मनोरंजक रूप में प्रस्तुत किया गया, जिससे ग्रामीण समुदायों में गहरा प्रभाव पड़ा।

डीपीएम डॉ.ऋचा गार्गी ने सभी दीदियों को सामूहिक रूप से लोकतांत्रिक शपथ दिलाई कि वे स्वयं मतदान करेंगी और अपने समुदाय में शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगी।

उन्होंने कहा कि आज दरभंगा की जीविका दीदियाँ न केवल अपने परिवार की मजबूती का आधार हैं,बल्कि वे समाज में लोकतांत्रिक जागरूकता की प्रेरक शक्ति बन गई हैं। उनके समर्पण और जागरूकता से निश्चित रूप से मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

 

इस अवसर पर सामाजिक विकास प्रबंधक नरेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मतदान केवल व्यक्तिगत अधिकार नहीं, बल्कि यह नैतिक जिम्मेदारी और भविष्य निर्माण की प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का वोट देश की दिशा और दशा तय करने की शक्ति रखता है।

वही बीपीएम जाले देवदत्त झा ने कहा कि जीविका दीदियाँ आज परिवर्तन की अग्रदूत हैं। उनके प्रयासों से ग्रामीण समाज में लोकतांत्रिक चेतना की नई लहर उठी है, जिससे लोगों में मतदान को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ है।

प्रखंड स्तर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में सैकड़ों जीविका दीदियों और ग्रामीण महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

पूरा माहौल देशभक्ति,उत्साह और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से ओतप्रोत रहा। सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में संकल्प लिया —*हमारा वोट*, हमारी ताकत* — हर हाल में करेंगे मतदान।”

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *