Breaking News

• डीईओ एवं एसएसपी ने बज्रगृह,मतगणना केंद्र एवं रिसीविंग सेंटर का किये औचक निरीक्षण… 

 

• डीईओ एवं एसएसपी ने बज्रगृह,मतगणना केंद्र एवं रिसीविंग सेंटर का किये औचक निरीक्षण…

दरभंगा : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर तैयारियों को लेकर आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी  कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक  जगुनाथ रेड्डी द्वारा संयुक्त रूप से बाजार समिति,शिवधारा स्थित बज्रगृह (Strong Room), मतगणना केंद्र एवं रिसीविंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी कार्यों को समयबद्ध, एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप पूर्ण करने का निर्देश दिया।

उन्होंने बज्रगृह की सुरक्षा,सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था, प्रवेश-निकास मार्ग तथा स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम/वीवीपैट के सुरक्षित भंडारण हेतु की गई व्यवस्था का भी गहन अवलोकन किया।

 

वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा संपूर्ण परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई एवं सुरक्षा प्रबंधों को और भी सुदृढ़ बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतगणना के दिन सभी प्रक्रियाएं निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संचालित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *