Breaking News

एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी ने दिया योगदान

एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी ने दिया योगदान

चंद्रधारी मिथिला विज्ञान महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की महाविद्यालय इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डा युगेश्वर साह ने वृहस्पतिवार को अपना योगदान किया। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संजय कुमार चौधरी के आदेशानुसार बुधवार को विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के आलोक में उन्होंने महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो संजीव कुमार मिश्र के समक्ष अपना योगदान समर्पित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने राष्ट्रीय सेवा योजना के आगामी कई कार्यक्रमों के संबंध में नए कार्यक्रम पदाधिकारी को अनेक सुझाव देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनायें दी। नव नियुक्त कार्यक्रम पदाधिकारी डा युगेश्वर साह ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना को सुचारु रूप से चलाने का उन्हें आश्वासन दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सत्येंद्र कुमार झा एवं अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापक डा ऋचा कुमारी भी उपस्थित थे।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *