Breaking News

जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी के अध्यक्षता में ऑडिटोरियम में शत प्रतिशत मतदान के लिए जिला के डीलरों को संदेश दिए.. 

 

• मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान अवश्य करें

• निर्वाचन का आधार मतदान है

• डीलर मतदान कर ,आदर्श नागरिक बने

• मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत करें

कौशल कुमार जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी दरभंगा के अध्यक्षता में आज ऑडिटोरियम दरभंगा में शत प्रतिशत मतदान के लिए जिला के डीलरों को संदेश दिए..

उन्होंने कहा कि सभी डीलर मतदाता जागरूकता के लिए माइक्रो प्लान बना लें । पीडिस उपभोक्ता एक व्हाट्सएप ग्रुप बना लें और प्रतिदिन मतदान पर चर्चा करें ।यह काम घर-घर जाकर करने से मतदान की प्रतिशत बढ़ेगी ।

• उन्होंने कहा की प्रत्येक घर में जाकर पीडीएस उपभोक्ता को मतदान के महत्व के बारे में बताएं और 6 नवंबर 2025 को मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

प्रत्येक घर में 10 – 15 बार जाएं कार्डधारी को बताएं कि मतदान लोकतंत्र का महापर्व है। सर्वप्रथम 6 नवंबर को सुबह 7:00 बजे अपने खुद मतदान करें और घर-घर संपर्क कर मतदान केंद्रों पर भेजने के लिए हर संभव कदम उठाएं। जागरूकता दूत की तरह काम करें और दूसरों को भी जागरूक करें। यह कार्य प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है जिसमें सब की सहभागिता जरूरी है ।बिना प्रलोभन के और निर्भय होकर मतदान करें और लोकतंत्र के महापर्व में सम्मिलित हो।

 

• 6 नवंबर 2025 को सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान का समय निर्धारित है।  मतदान के लिए 11 घंटे का समय दिया गया है जो आज से 20 दिन के बाद है, । ।प्रत्येक गांव के किसानों के लिए माइक्रो प्लान बनाकर जागरूक करें ।

उन्होंने कहा कि सक्रिय किसानों को एक समूह बनाये जो घर-घर जाकर संपर्क स्थापित करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन 80% मतदान के लिए कृत संकल्पित है ।

निष्क्रिय मतदाताओं को जगाना है उन्हें मतदान केंद्र पर भेजना है। दिवाली और छठ का महापर्व है ,जिसमें लोकतंत्र के महापर्व को भी सम्मिलित हैं। छठ और दीपावली आने वाले परिवारों को मतदान होने तक रुकने का आग्रह करें। इससे जिले का मतदान प्रतिशत में वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र का महापर्व बिहार विधानसभा निर्वाचन 5 वर्षों के बाद आता है। इसलिए मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए हर संभव कदम उठाएं। घरों को चिन्हित करते हुए लगातार भ्रमण करें ।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत करने के लिए सभी मतदाताओं को मतदान अवश्य करना चाहिए । *एक एक वोट काफी महत्व होता है ।एक वोट से भी हार जीत का फैसला हो सकता है* ।

शत प्रतिशत मतदान से जिले का मान सम्मान बढ़ेगा। इसके लिए प्रभात फेरी रैली, घर-घर संपर्क आदि कार्यक्रम करने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने सभी पीडीएस संचालकों को को मतदान के लिए शपथ दिलाये।

आज कार्यक्रम में सत्येंद्र प्रसाद उपनिदेशक जनसंपर्क ने कहा कि सभी मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग अवश्य करें।इसके महत्व को समझें और अपना मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करें। *इसलिए 6 नवंबर 2025 को सभी मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें* । जिला प्रशासन के द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है ।मतदान केंद्रों में सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा उपलब्ध है ।

वरीय उपसमाहर्ता वृषभानु चंद्र ने कहा कि जिलाधिकारी के संदेशों का अमल करेंगे। शत प्रतिशत प्रतिशत मतदान के लिए हर आवश्यक कार्य करेंगे ।

वरीय उपसमाहर्ता वृषभानु चंद्रा ने मतदान और मतदान की प्रक्रिया के बारे जानकारी दी ।उन्होंने कहा कि 6 नवंबर को मतदान के दिन सभी मतदाताओं को मतदान केन्द्रों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करें। आईसीडीएस डीपीएम चांदनी के द्वारा भी मतदाता को जागरूकता करने के लिए संदेश दिया गया।शत प्रतिशत मतदान कर दरभंगा जिला को अव्वल बनाएं।

 

आज कार्यक्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति अधिकारी के साथ काफी संख्या में पीडीएस डीलर आदि उपस्थित थे।

 

Check Also

 • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण… 

🔊 Listen to this   • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण…   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *