Breaking News

दरभंगा जिला के 10 विधानसभा क्षेत्र में 145 उम्मीदवारों ने नामांकन किया,जिसमें 13 उम्मीदवारों का नामांकन जांच के बाद अस्वीकृत किया गया। 

 

दरभंगा  बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर दरभंगा जिला के 10 विधानसभा क्षेत्र में 145 उम्मीदवारों ने नामांकन किया,जिसमें 13 उम्मीदवारों का नामांकन जांच के बाद अस्वीकृत किया गया।

गौरतलब है कि जांच के उपरांत 132 उम्मीदवारों का वैद्य नामांकन पाया गया।

उल्लेखनीय है कि 78-कुशेश्वरस्थान विधानसभा में कुल 13 नामांकन किया गया जिनमें दो उम्मीदवारों का जांच के उपरांत अस्वीकृत किया गया तथा 11 उम्मीदवारों का वैद्य नामांकन पाया गया।

इसी प्रकार 79-गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र में 15 उम्मीदवार नामांकन किया जिसमें एक उम्मीदवार का नामांकन अस्वीकृत हुआ तथा कुल 14 उम्मीदवारों का वैद्य नामांकन पाया गया।

80-बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र में 14 उम्मीदवारों ने नामांकन किया जिसमें सभी उम्मीदवारों का नामांकन वैध पाया गया।

81-अलीनगर विधानसभा में कुल 15 नामांकन हुआ जिसमें सभी उम्मीदवारों का नामांकन वैध पाया गया।

82-दरभंगा ग्रामीण विधानसभा में कुल 14 उम्मीदवारों ने नामांकन किया जिसमें एक उम्मीदवार का नामांकन अस्वीकृत किया गया तथा 13 उम्मीदवारों का नामांकन वैध पाया गया।

83-दरभंगा विधानसभा में कुल 14 उम्मीदवारों ने नामांकन किया जिसमें एक उम्मीदवार का नामांकन अस्वीकृत हुआ शेष 13 उम्मीदवारों का नामांकन वैध पाया गया।

84-हायाघाट विधानसभा में कुल 17 उम्मीदवारों ने नामांकन किया जिसमें तीन उम्मीदवारों का नामांकन अस्वीकृत हुआ तथा 14 उम्मीदवारों का नामांकन वैध पाया गया।

85-बहादुरपुर विधानसभा में सबसे अधिक कल 19 उम्मीदवारों ने नामांकन किया जिनमें दो उम्मीदवारों का नामांकन अस्वीकृत हुआ तथा कुल 17 उम्मीदवारों का नामांकन वैध पाया गया।

86-केवटी विधानसभा में कल 12 उम्मीदवारों ने नामांकन किया जिसमें एक उम्मीदवार का नामांकन अस्वीकृत हुआ तथा 11 उम्मीदवारों का नामांकन वैध पाया गया।

87-जाले विधानसभा में कुल 12 उम्मीदवारों का नामांकन हुआ जिसमें से कुल दो उम्मीदवारों का नामांकन अस्वीकृत हुआ तथा 10 उम्मीदवारों का नामांकन वैद्य पाया गया।

 

 

 

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *