Breaking News

   सभी 18 प्रखंडों में जीविका दीदियाँ घर-घर जाकर नागरिकों को मतदान के महत्व से अवगत करा रही हैं ताकि  हर मतदाता, हर वोट” का लक्ष्य पूर्ण रूप से हासिल किया जा सके। 

 

 

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर दरभंगा जिले में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार के आदेश के आलोक में मतदाता जागरूकता अभियान पूरे जोश और जनसहभागिता के साथ संचालित हो रहा है।

सभी 18 प्रखंडों में जीविका दीदियाँ घर-घर जाकर नागरिकों को मतदान के महत्व से अवगत करा रही हैं ताकि  हर मतदाता, हर वोट” का लक्ष्य पूर्ण रूप से हासिल किया जा सके।

आज हायाघाट प्रखंड में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में डीपीएम ने स्वयं हिस्सा लेकर महिलाओं का मनोबल बढ़ाई और उन्हें लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित की।

कार्यक्रमों में दीदियों ने यह संदेश दिया कि  • मतदान केवल व्यक्तिगत अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के विकास में भागीदारी का सबसे बड़ा माध्यम है।  अभियान के दौरान गाँव-गाँव में मतदाता जागरूकता रैलियाँ निकाली गईं। जीविका दीदियाँ हाथों में तख्तियाँ और नारों से सजे बैनर लिए “पहले मतदान, फिर जलपान”, “मेरा वोट, मेरा अधिकार” और “लोकतंत्र की शान – है मतदान” जैसे नारों के साथ ग्रामीण गलियों में उतरीं।

दीदियों ने लोकगीत, पोस्टर, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता जैसे आकर्षक माध्यमों से मतदान के महत्व को सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। साथ ही, जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित की गईं जिनमें मतदान केंद्रों की झलक और जागरूकता संदेशों को कलात्मक रूप से दर्शाया गया।

सभी जीविका दीदियों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे स्वयं मतदान करेंगी और अपने परिवार, पड़ोस तथा समुदाय की हर महिला को मतदान केंद्र तक पहुँचने के लिए प्रेरित करेंगी।

 

• दीदियों ने यह भी संकल्प लिया कि मतदान दिवस पर वे समूह स्तर पर “घर-घर संपर्क अभियान” चलाएँगी, ताकि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रह जाए।

डीपीएम डॉ. ऋचा गार्गी ने कही कि —

“दरभंगा की जीविका दीदियाँ आज लोकतंत्र की सच्ची प्रहरी बन चुकी हैं। उनकी निष्ठा और जनसेवा भावना से गाँव-गाँव में लोकतांत्रिक चेतना फैल रही है। मतदान के दिन उनकी भागीदारी निश्चित रूप से मतदान प्रतिशत को बढ़ाएगी और लोकतंत्र को और सशक्त बनाएगी।”

 

बीपीएम विजय कुमार ने कहा कि —“मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है जो हमारे भविष्य की दिशा तय करती है। जीविका दीदियाँ बदलाव की अग्रदूत हैं और इनके प्रयासों से समाज में जागरूकता की नई लहर उठी है। महिलाओं की भागीदारी से ही लोकतंत्र की जड़ें मजबूत होती हैं।”

 

प्रखंड स्तर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में सैकड़ों महिलाओं और जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति और लोकतांत्रिक भावना से ओत-प्रोत रहा। सभी ने एक स्वर में कहा — “हमारा वोट, हमारी ताकत — हर हाल में करेंगे मतदान।”

 

दीदियों ने घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया और मतदान दिवस पर सहायता के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। इससे न केवल मतदान प्रतिशत में वृद्धि होगी, बल्कि जीविका दीदियों की सामुदायिक भागीदारी से गाँव-गाँव में लोकतंत्र के प्रति विश्वास और अधिक गहरा होगा।

कार्यक्रम में प्रखंड स्तरीय कर्मी तथा समुदाय की बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रहीं। सभी ने एकजुट होकर लोकतंत्र को सशक्त और जागरूक भारत के निर्माण का संदेश दिया।

Check Also

 • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण… 

🔊 Listen to this   • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण…   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *