Breaking News

• बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल आयोजन हेतु अर्धसैनिक बल कोषांग के साथ हुई बैठक…   

 

• बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल आयोजन हेतु अर्धसैनिक बल कोषांग के साथ हुई बैठक…

दरभंगा  : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के उद्देश्य से आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में अर्धसैनिक बल कोषांग के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित किया गया।

 

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा  जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी सहित अन्य वरीय प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में अर्धसैनिक बलों की तैनाती,उनके आवासन एवं अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी  कौशल कुमार ने निर्देश दिया कि अर्धसैनिक बलों के ठहराव हेतु सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं–जैसे स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विद्युत, चिकित्सा सुविधा तथा पर्याप्त सुरक्षा–समय पर उपलब्ध कराई जाएं,ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

उन्होंने संबंधित कोषांग के पदाधिकारियों को इस दिशा में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया तथा समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक तैयारियों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने पर बल दिया।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *