Breaking News

दरभंगा,  84-हायाघाट विधान सभा क्षेत्र के प्रेक्षक केशव हिंगोनिया द्वारा यूरोपियन गेस्ट हाउस,ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय दलों एवं सभी उम्मीदवारों के साथ हुई बैठक

 

*प्रेक्षक की अध्यक्षता में हुई बैठक*

 

दरभंगा,  84-हायाघाट विधान सभा क्षेत्र के प्रेक्षक महोदय केशव हिंगोनिया द्वारा यूरोपियन गेस्ट हाउस,ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय दलों एवं सभी उम्मीदवारों के साथ बैठक किया ।

बैठक में निर्वाची पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी (नोडल), सहायक व्यय प्रेक्षक भी शामिल हुए।

प्रेक्षक महोदय ने सभी उम्मीदवारों को निर्वाचन व्यय,आदर्श आचार संहिता चुनाव की तैयारी के संबंध में जानकारी दी गई।

प्रेक्षक,निर्वाची पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सहायक व्यय प्रेक्षक का स्थानीय मोबाईल नम्बर एवं लैण्ड लाईन सम्पर्क संख्या सभी उम्मीदवारों को उपलब्ध कराया गया।

सभी उम्मीदवारों को जानकारी दी गई की किसी भी प्रकार की शिकायत प्रेक्षक के स्थानीय मोबाईल नम्बर पर दर्ज कराया जा सकता है।

एसएसटी/एफएसटी/ चेक पोस्ट की जानकारी दी गई। कोई उम्मीदवार कितना कितना राशि लेकर चल सकता है, साथ ही अन्य नागरिक कितना राशि तक लेकर चल सकते है इसकी भी जानकारी दी गई।

 

सहायक व्यय प्रेक्षक के द्वारा निर्वाचन व्यय पंजी किस प्रकार से संधारित करना है,नगद एवं बैंक से लेन-देन किस प्रकार पंजी में अंकित करना है,की भी जानकारी दी गई।

 

सभी उम्मीदवारों को आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करने का निदेश दिया गया।

मतदान के दिन विधि-व्यवस्था संबंधित तैयारी की भी जानकारी सभी उम्मीदवारों को दी गई।

 

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *