Breaking News

छठ महापर्व को लेकर जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने घाटों का किये निरीक्षण 

 

छठ महापर्व को लेकर जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने घाटों का किये निरीक्षण

 

दरभंगा  आस्था का महान पर्व छठ 2025 के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं आधारभूत सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज दरभंगा जिलाधिकारी  कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक  जगुनाथ रेड्डी द्वारा नगर क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में केम टैंक पोखर, किलाघाट तालाब, मिर्जा खां तालाब, जिला स्कूल परिसर अवस्थित तालाब, हराही पोखर,दिग्घी पोखर एवं गंगासागर पोखर जैसे प्रमुख घाटों का भौतिक निरीक्षण किया गया।

 

जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि सभी घाटों पर समय रहते साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने सभी घाटों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था,खतरनाक घाटों की बैरिकेडिंग तथा खतरे के चिन्ह स्वरूप लाल झंडा लगाने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त  राकेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर  विकास कुमार, एसडीपीओ सहित संबंधित विभागों के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला प्रशासन छठ पर्व के सफल आयोजन एवं श्रद्धालुओं को आधारभूत सुविधा और सुरक्षा को लेकर सक्रिय है।

 

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *