• बिहार विधान सभा आम निर्वाचन,2025 के दौरान उपयोग किये जाने वाले ई.वी.एम के द्वितीय रैंडमाइजेशन…

दरभंगा ई०वी०एम० का द्वितीय रैंडमाइजेशन निर्वाची पदाधिकारी द्वारा संबंधित विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त प्रेक्षक की उपस्थिति में संपन्न होता है।
इस प्रक्रिया में प्रथम रैंडमाइजेशन के उपरांत विधान सभावार उपलब्ध कराये गये ई०वी०एम० को यादृच्छिक (random) रूप से मतदान केंद्रवार आवंटित किया जाता है तथा मतदान केन्द्र आवंटन के बाद शेष बचे ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट को सुरक्षित रख लिया जाता है। सुरक्षित मशीनों का उपयोग खराब मशीनों के Replacement के रूप में किया जाता है।
द्वितीय रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के EVM Management System – EMS पोर्टल के माध्यम से की जाती है। ई०वी०एम० के द्वितीय दिन रैंडमाइजेशन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश ‘इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन मैनुअल में उल्लिखित हैं,जो भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://www.eci.gov.in/evm&vvpat पर उपलब्ध है।
बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के क्रम में दरभंगा जिले के 78-कुशेश्वरस्थान (अ.जा.), 79-गौड़ाबौराम, 80-बेनीपुर, 81-अलीनगर, 82-दरभंगा ग्रामीण, 83-दरभंगा, 84-हायाघाट, 85-बहादुरपुर, 86-केवटी एवं 87-जाले विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए संबंधित निर्वाची पदाधिकारी द्वारा ‘द्वितीय रैंडमाइजेशन’ दिनांक 24/10/2025 को दरभंगा, समाहरणालय परिसर अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर सभागार में संपन्न हुआ। इस दौरान निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी/उनके प्रतिनिधि तथा प्रेक्षक उपस्थित रहें।
द्वितीय रैंडमाइजेशन पूर्ण होने के उपरांत,मतदान केंद्रवार आवंटित ई०वी०एम० की सूची तथा सुरक्षित (Reserve) ई०वी०एम० की सूची सभी ‘प्रतियोगी उम्मीदवारों’ के साथ साझा की गई। ये ई०वी०एम० ‘मतदान दिवस’ पर संबंधित मतदान केंद्रों पर उपयोग में लाई जाएंगी।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal