Breaking News

• 87-जाले विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न… 

 

• 87-जाले विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न…

 

दरभंगा  प्रेक्षक रूही खान की अध्यक्षता में आज 87-जाले विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारी,थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं निर्वाची पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आगामी चुनाव से संबंधित तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई और प्रेक्षक महोदय ने कई आवश्यक निर्देश दिए ।

मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं: 25 अक्टूबर तक सभी मतदाता पर्चियों का वितरण पूर्ण कर लिया जाए।

सभी सहायक कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जा चुकी है; बीएलओ की ड्यूटी सुनिश्चित की जाए एवं सहायक कर्मियों को कार्य का प्रशिक्षण दिया जाए।

 

 

प्रत्येक मतदान केंद्र पर रसोइयों की व्यवस्था सुनिश्चित हो, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है।

 

बीएलओ/सहायक बीएलओ को अपने देख रेख में मतदाता सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ (पानी, शौचालय, प्रकाश आदि) उपलब्ध करा दी गई हैं।

 

 

मतदान केंद्रों के मुख्य द्वार पर केंद्र का नाम एवं संख्या का दिवाल लेखन जल्द से जल्द पूर्ण कर लेने को कहा गया।

 

4 नवंबर को विशेष सफाई अभियान चलाकर सभी मतदान केंद्रों की सफाई कराने का निर्देश दिया गया।

 

बीएलओ का मानदेय नहीं मिलने की शिकायत पर बताया गया कि जाले प्रखंड के सभी बीएलओ का मानदेय आज वितरित कर दिया जाएगा।

 

प्रेक्षक ने यह भी बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है। किसी भी तकनीकी समस्या की स्थिति में संबंधित पदाधिकारी को निर्वाची पदाधिकारी, जाले से तुरंत संपर्क करने का निर्देश दिया गया।

 

साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर मोबाइल रखने के लिए अलग व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्र के अंदर किसी भी स्थिति में मोबाइल फोन ले जाने की मनाही होगी।

प्रत्याशी के अभिकर्ताओं के साथ हुई बैठक में उन्हें आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा गया।

उन्होंने अपने पोलिंग एजेंट को प्रशिक्षण देने को कहा।

 

सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार-प्रसार से संबंधित बैनर/पोस्टर लगाने पर प्रतिबंध रहेगा; उल्लंघन की स्थिति में एमसीसी के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

सभी पोलिंग एजेंट एवं काउंटिंग एजेंट को समय पर पहचान पत्र जारी कर दिया जाएगा।

आज प्रेक्षक महोदया ने होम वोटिंग प्रक्रिया के तहत 87-जाले के बूथ संख्या-12 से संबंधित मतदाताओं के घर जाकर मतदान की प्रक्रिया का भी निरीक्षण किए।

Check Also

 • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण… 

🔊 Listen to this   • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण…   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *