दरभंगा सहायक आयुक्त मद्य निषेध, दरभंगा
द्वारा बताया गया कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 एवं पर्व त्यौहार को देखते हुए विभागीय आदेश एवं जिला पदाधिकारी,दरभंगा कौशल कुमार के निर्देश के आलोक में मद्यनिषेध विभाग, दरभंगा द्वारा जिले में विभिन्न स्थानों पर अवैध शराब के परिवहन,भंडारण एवं सेवन को रोकने के लिए लगातार सघन/छापामारी/गश्ती/वाहन जाँच की जा रही हैं ।

23 अक्टूबर 2025 को मद्यनिषेध विभाग, विश्वविद्यालय थाना तथा सी ए पी एफ टीम के द्वारा सघन गश्ती एवं वाहन जाँच चलाया गया, गुप्त सुचना के आधार पर चुनाभट्टी में छापामारी कर 5.940 लीटर विदेशी शराब, 28 लीटर बीयर, 27 लीटर नेपाली देशी शराब, कुल-60.940 लीटर शराब के साथ एक महिला मिंटू देवी को गिरफ्तार किया गया।
गुप्त सुचना पर ही रुहेल्लागंज,लालबाग, रामजानकी मंदिर के नजदीक, वार्ड नंबर-05 के पास दो घरों में छुपाकर रखे छत के छज्जे पर गुप्त तहखाना में रखे गए विदेशी शराब क्रमश:-138.555 +83.175 =221.730 लीटर बरामद कर फरार अभियोग दर्ज किया गया।
ड्रोन के माध्यम से हुई छापामारी में 270 लीटर चुलाई शराब और 10, 190.किलोग्राम जावा महुआ (गुड़ का घोल) को बरामद कर घटनास्थल पर विनष्ट किया गया।कुल जब्त और विनष्ट शराब का अनुमानित मूल्य करीब 3.71 लाख रूपये हैं।
सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, दरभंगा ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है एवं शराब का क्रय-विक्रय, परिवहन एवं भंडारण करना बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 (यथासंशोधित) के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal