Breaking News

दरभंगा जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से चेक पोस्टों का किये निरीक्षण… 

दरभंगा जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से चेक पोस्टों का किये निरीक्षण…

 

दरभंगा  बिहार विधानसभा आम निर्वाचन,2025 को लेकर दरभंगा जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं आदर्श आचार संहिता के प्रभावी अनुपालन के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी  कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक  जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा जिले के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में स्थापित चेक पोस्टों का निरीक्षण किये।

निरीक्षण के क्रम में दोनों अधिकारियों ने स्वयं भ्रमणशील रहकर बिठौली (मुजफ्फरपुर-दरभंगा एनएच मार्ग) पर बनाए गए चेक पोस्ट का जायजा लिया। उन्होंने वहां तैनात पदाधिकारियों एवं पुलिस बल से सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की जांच प्रक्रिया तथा रिकॉर्ड संधारण की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने निर्देश दिया कि चुनाव के दौरान जिले की सीमाओं पर हर आने-जाने वाले वाहन की सतर्कता एवं नियमित रूप से जांच की जाए ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, धन, शराब, या अन्य प्रलोभन सामग्री के परिवहन को रोका जा सके।

यह भी बताया गया कि सभी चेक पोस्टों पर प्रशासन द्वारा नियमित रूप से निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकतानुसार फ्लाइंग स्क्वाड, एसएसटी (Static Surveillance Team) एवं अन्य निगरानी दलों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए हर स्तर पर पूरी तत्परता से कार्रवाई की जा रही है।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *