Breaking News

• बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र ईवीएम/वीवीपैट कमिश्निंग को लेकर प्रशिक्षण आयोजित… 

• बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र ईवीएम/वीवीपैट कमिश्निंग को लेकर प्रशिक्षण आयोजित…

दरभंगा  बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर ईवीएम/वीवीपैट के कमिश्निंग कार्य में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों का प्रशिक्षण आज प्रेक्षागृह, दरभंगा में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

उन्होंने प्रशिक्षण में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ईवीएम/वीवीपैट के संचालन,कमिश्निंग प्रक्रिया एवं संबंधित तकनीकी पहलुओं की जानकारी गंभीरता एवं बारीकी से ग्रहण करने का निर्देश दिया।

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को ससमय पर उपस्थित होने तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया।

 

उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत संवेदनशील एवं जिम्मेदारीपूर्ण है,इसमें शत-प्रतिशत पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

 

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक  जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, बंदोबस्त अधिकारी मनोज कुमार एवं अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *