• जिलाधिकारी ने छठ पर्व के अवसर पर सभी जिलेवासियों हार्दिक शुभकामनाएं दिए;
• छठ पर्व के अवसर पर डीएम एवं एसएसपी ने संयुक्त आदेश किया जारी…

• 713 स्थलों पर विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की गई प्रतिनियुक्ति
दरभंगा जिला पदाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। इस वर्ष छठ पूजा 25 से 28 अक्टूबर 2025 तक मनाये जाने की सूचना हैं।
जिला में छठ पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण बनाने के लिए 700 सबसे अधिक स्थलों पर दंडाधिकारी ,पुलिस अधिकारी एवं काफी संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
विशेष रूप से थानाध्यक्ष लहेरियासराय, बेंता, नगर थाना, कोतवाली, विश्वविद्यालय, सदर, बहादुरपुर, सिमरी, सिंहवाड़ा, जाले, कमतौल, केवटी, बिरौल, बहेड़ा, मनीगाछी, अलीनगर थाना अपने-अपने थाना क्षेत्र में बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों में गुन्डा तत्वों, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखेंगे एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में आवागमन की व्यवस्था सुचारू रूप से अपने स्तर से सुनिश्चित करेंगे तथा इस पर विशेष निगरानी एवं सतर्कता बरतेंगे।
छठ पूजा: 25 से 28अक्टूबर 2025 तक मनाये जाने की सूचना है। उक्त छठ पूजा के अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया। असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।
जिला नियंत्रण का दूरभाष संख्या-06272-240600 है। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभारी श्री सलीम अख्तर, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, दरभंगा
• जिला नियंत्रण कक्ष,दरभंगा/सभी सहायक नियंत्रक के वरीय प्रभारी पदाधिकारी क्रमशः जिला नियंत्रण कक्ष/सहायक नियंत्रण कक्ष में उपस्थित रहकर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी / पुलिस पदाधिकारी के सहयोग से उक्त पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे ।
पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस केन्द्र, लहेरियासराय जिला नियंत्रण कक्ष / सहायक नियंत्रण कक्ष में उपरोक्त अवधि एवं सेट के अनुसार पुलिस पदाधिकारी सहित पर्याप्त संख्या सशस्त्र, लाठी बल की प्रतिनियुक्ति करेंगे। उपरोक्त अवधि के लिए पुलिस केन्द्र, दरभंगा में एक वज्रवाहन एवं दो आश्रुगैस दस्ता को तैयारी हालात में रखवायेंगे।
प्रभारी पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन, दरभंगा जिला नियंत्रण कक्ष में छठ पर्व के अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष / सहायक नियंत्रण कक्ष में महाजाल के साथ गोताखोर इत्यादि की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे।
कार्यपालक अभियंता, शहरी विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, दरभंगा जिला नियंत्रण कक्ष/सहायक नियंत्रण कक्ष में एक कनीय अभियंता के साथ विद्युत लाईन मैन की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे ।
सिविल सर्जन, दरभंगा जिला नियंत्रण कक्ष/सहायक नियंत्रण कक्ष में एम्बुलेंस एवं आवश्यक दवा एवं उपकरण के साथ चिकित्सक दल,मेडिकल कर्मी की प्रतिनियुक्ति जिला नियंत्रण में करना सुनिश्चित करेंगे ।
प्रभारी अग्निशाम पदाधिकारी, दरभंगा अग्निशाम वाहन की प्रतिनियुक्ति सभी सुविधाओं के साथ जिला नियंत्रण कक्ष में करेंगे जो छठ के समाप्ति तक रहेगा।
पर्यवेक्षक, भी०एच०एफ०, दरभंगा छठ पर्व के अवसर पर भी०एच०एफ० कन्ट्रोल सहित जिला के सभी थाना के वितन्तु सेट खुला रखने का निर्देश देंगे एवं उक्त पर्व के अवसर पर लगातार खैरियत प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करेंगे।
पुलिस उपाधीक्षक, रक्षित, पुलिस केन्द्र, दरभंगा प्रतिनियुक्त बल एवं पुलिस पदाधिकारी को संबंधित थानाध्यक्ष के पास समय के पूर्व रिपोर्ट करायेंगे ताकि थानाध्यक्ष उन्हें ब्रिफिंग करते हुए चिन्हित स्थानों पर प्रतिनियुक्त कर सकें। थानाध्यक्ष इसे अपने थाना दैनिकी मे भी अंकित करेंगे।
कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल (शहरी/ग्रामीण), दरभंगा अपने क्षेत्रान्तर्गत छठ घाटों पर पूजा समितियों द्वारा लगाये गये विद्युत आपूर्ति की जॉच सुरक्षा के दृष्टिगत पूर्व में ही कराना सुनिश्चित करेंगे। यदि विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार की त्रुटि हो तो पूजा समितियों से समन्वय कर उसे ठीक करवाना सुनिश्चित करायेंगे ।
• सभी अंचल अधिकारी अपने क्षेत्रान्तर्गत नदी एवं खतरनाक तालाब घाटों पर मोटर/नाव एवं नाविक को महाजाल,स्स्सा इत्यादि के साथ प्रतिनियुक्त करेंगे।
सभी अनुमंडल पदाधिकारी ऐसे छठ घाटों पर इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करा लेंगे। जिला के सभी छठ घाटों पर छठ व्रतियों के लिए आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
•;सभी अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमडल पुलिस पदाधिकारी/पुलिस अधीक्षक,नगर/ग्रामीण दरभंगा / पुलिस निरीक्षक/ प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी / थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र का खैरियत प्रतिवेदन लिखित रूप से अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में समर्पित करेंगे। किसी प्रकार की घटना एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी सूचना अधोहस्ताक्षरी को देते हुए अविलंब कार्रवाई करेंगे।
पुलिस उपाधीक्षक, रक्षित, पुलिस केन्द्र, दरभंगा 25.10.2025 के पूर्वा0 से सभी प्रतिनियुक्ति स्थलों पर प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे।
• सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा बल को निर्देश दिया जाता है कि वे 25 अक्टूबर.2025 के पूर्वा० में अपने कर्तव्य स्थल पर योगदान देंगे तथा छठ पर्व की समाप्ति के बाद निर्देशानुसार अपने कर्तव्य स्थल को छोड़ेंगे।
दण्डाधिकारी में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी जो बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 में कार्यरत हैं वे दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को पूर्वा० में अपने कर्त्तव्य स्थल पर योगदान देंगे।
सभी प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी / थानाध्यक्ष से समन्वय करते हुए उक्त पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।
• यदि कोई घटना होने की सूचना प्राप्त होती है तो तुरत उस स्थल पर पहुँचकर उसे नियंत्रित करते हुए पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न करायेंगे।
• सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने अनुमंडल क्षेत्र के विधि-व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र के प्रभार में रहकर विधि व्यवस्था/शांति व्यवस्था संधारित करते हुए उक्त पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न करायेंगे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal