Breaking News

   बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर  जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी  कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक  जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा बाजार समिति, शिवधारा स्थित मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया…   

• बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी के क्रम में मतगणना केंद्र का निरीक्षण…

 

दरभंगा   बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर  जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी  कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक  जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा बाजार समिति, शिवधारा स्थित मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया…

निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने मतगणना केंद्र पर चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की तथा सभी तैयारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया।

उन्होंने मतगणना केंद्र पर सुरक्षा,व्यवस्था एवं सुगम संचालन से संबंधित सभी आवश्यक बिंदुओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को पारदर्शिता एवं सटीकता के साथ सुनिश्चित किया जाए ताकि मतगणना कार्य सुचारु रूप से सम्पन्न हो सके।

 

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी  सुरेश कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *