बिहार विधानसभा आम निर्वाचन,2025 के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए प्रेक्षक ने की बैठक…

दरभंगा बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 को लेकर आज अनुमंडल कार्यालय, गौड़ाबौराम के सभा कक्ष में निर्वाचन प्रेक्षक सी. एन. लॉन्गफाई (IAS) की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रेक्षक महोदय ने निर्वाचन कार्यों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रत्याशी का कार्यालय मतदान केंद्र से 200 मीटर की परिधि के भीतर नहीं है होना चाहिए। इस संबंध में सभी सेक्टर पदाधिकारी को सख्त निगरानी रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने सभी सेक्टर पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर भेदता (भनेरबुल) का चिन्हीकरण सुनिश्चित करें तथा यह भी सुनिश्चित करें कि किसी मतदाता को किसी भी प्रकार से प्रभावित न किया जाए।
साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि रिजर्व ईवीएम एवं वीवीपैट को जीपीएस ट्रैकिंग युक्त वाहनों के माध्यम से मतदान केंद्रों तक पहुँचाया जाए और मार्ग में किसी प्रकार का व्यवधान न हो, इसके लिए समुचित व्यवस्था की जाए।
प्रेक्षक महोदय ने यह भी कहा कि पोल डे से एक दिन पूर्व सभी सेक्टर पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि पोलिंग पार्टी एवं पुलिस बल मतदान स्थल पर पहुँच चुके हैं तथा इसकी रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराएँ।
उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के एसओपी (Standard Operating Procedure) के अनुरूप शत-प्रतिशत अनुपालन में होनी चाहिए।
सभी सेक्टर पदाधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि पीठासीन पदाधिकारी द्वारा भरे जाने वाले सभी फॉर्मों की जाँच कर यह सुनिश्चित करें कि वे सही प्रकार से भरकर संबंधित पैकेट में जमा कर दिए गए हैं।
इसके अलावा, सभी सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी से समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित करें कि सभी लाइसेंसी हथियार संबंधित थानों में जमा करा दिए गए हों।
बैठक के अंत में सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को उनके दायित्वों से पुनः अवगत कराया गया तथा उन्हें अपने दायित्वों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया गया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal